कलक्टरगंज गांव के पास हुआ हादसा, घायलों को उपचार के लिए भेजा गया
शाहजहांपुर। जलालाबाद शाहजहांपुर मार्ग पर कलक्टरगंज गांव के पास बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार में छह लोग सवार थे। कलक्टरगंज गांव के पास अचानक चालक का कार से नियंत्रण हट गया और कार सड़क किनारे खाई में जा पलटी। हादसे में कार सवार सभी छह लोगों को चोटें आईं। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर मदद की। बाद में सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।

