शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने की।
कार्यक्रम के दौरान रेसिपी प्रतियोगिता और हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को साड़ी, पोषण पोटली और हेल्थ किट देकर सम्मानित किया गया। वहीं 23 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाली 48 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, 32 आंगनबाड़ी सहायिकाओं और 32 आशाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और साड़ी भी प्रदान की गई।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता विधायक अरविंद कुमार सिंह समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बाल विकास विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।
आयोजन के जरिए पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और बाल विकास से जुड़ी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।