शाहजहाँपुर यूपी आज पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन में महिला थाना पर पारिवारिक विवाद से संबंधित 06 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इस दौरान 01 दम्पति को आपसी सहमति एवं समझौते के उपरान्त सकुशल विदा कराया गया।थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति, जिनका विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व हुआ था, के मध्य पारिवारिक विवाद के चलते आवेदिका करीब 14 माह से अपने मायके में रह रही थी। दोनों पक्षों को महिला थाना बुलाकर आपसी वार्ता एवं काउंसलिंग कराई गई।
वार्ता के दौरान आवेदिका द्वारा पति एवं ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज एवं दहेज की मांग करने की बात बताई गई तथा पति द्वारा उचित प्रकार से रखने पर उसके साथ रहने की इच्छा व्यक्त की गई। द्वितीय पक्ष द्वारा भी अपनी पत्नी के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की गई।
महिला थाना पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग करते हुए आपसी मतभेद दूर कर पारिवारिक जीवन में आपसी समन्वय एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु समझाया गया। दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते के लिए तैयार हुए, जिसके उपरान्त दम्पति को महिला थाना से सकुशल विदा कराया गया।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रश्मि अग्निहोत्री,म.उ.नि.सुषमा देवी,म.का. निशा सिंह सहित महिला थाना का पुलिस बल उपस्थित रहा।