शाहजहांपुर द्वारा सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों एवं कर्मचारी को पूर्ण पेंशन भुगतान के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ददरौल क्षेत्र शाहजहांपुर के विधायक अरविंद सिंह को दिया गया । शोध परिषद के पेंशनर्स का पूर्ण पेंशन का भुगतान जुलाई 2019 तक किया गया ।उसके पश्चात तत्कालीन अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग द्वारा मनमाने ढंग से रोक कर स्व वित्त पोषित योजना का मनमाना नियम लागू कर दिया गया जो कि अभी तक लागू है। यह नियम प्रदेश के किसी विभाग में लागू नहीं है।
नए नियम के अंतर्गत वर्तमान में वैज्ञानिक एवं कर्मचारियों को पेंशन का लगभग 34% ही भुगतान किया जा रहा है । शोध परिषद का काफी कृषि क्षेत्रफल अन्य विभागों को दे दिए जाने के कारण आय निरंतर घटती जा रही है तथा पेंशनर्स की संख्या बढ़ती जा रही है । इस कारण भविष्य में इस स्थिति में पेंशन बढ़ोतरी के कोई अवसर नहीं है।पेंशनर्स कल्याण समिति की ओर से मुख्यमंत्री महोदय से मांग की गई है कि परिषद नियमावली के अनुसार अन्य राजकीय विभागों की तरह परिषद के वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को पूर्ण पेंशन दिए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में यूनियन अध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार सिंह, महासचिव पवन कुमार सिंह उपसचिव हरपाल सिंह संजय कुमार सक्सेना किशोरी सिंह विराग सक्सेना ब्रह्मानंद श्रीवास्तव राजेंद्र कुमार धुसिया वीरपाल आदि सम्मिलित रहे।







Visit Today : 1021