यूपी के शाहजहांपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) शाहजहांपुर की आमसभा में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। निर्वाचन में डॉ. नीरज अग्रवाल को अध्यक्ष, डॉ. पुनीत टंडन को सचिव और डॉ. अभिनव रस्तोगी को कोषाध्यक्ष चुना गया।चुनाव अधिकारी डॉ. मुनीश चंद्र और डॉ. जे.एम. सक्सेना की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई।नई कार्यकारिणी ने चिकित्सकों के हितों की रक्षा, जनस्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और चिकित्सा क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।