मिशन शक्ति फेज-06: शाहजहाँपुर में महिला पुलिस व NCC गर्ल्स ने संभाला ट्रैफिक, दिया सड़क सुरक्षा का संदेश शाहजहाँपुर, 13 अक्टूबर 2026 मिशन शक्ति फेज-06 के तहत शाहजहाँपुर यातायात पुलिस ने नारी सशक्तिकरण और सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया।एसपी के निर्देशन में सीओ सिटी, यातायात प्रभारी, महिला थाना प्रभारी व थाना सदर बाजार पुलिस ने महिला यातायात पुलिसकर्मियों और एनसीसी गर्ल्स विंग की छात्राओं के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभाली।इस दौरान आमजन को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा, यातायात संकेतों के पालन और नशे में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही छात्राओं को ट्रैफिक सिग्नल, सड़क सुरक्षा नियमों और यातायात प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी गई।