पीपिंग सेरेमनी में अधिकारियों ने किया सम्मानित, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ जिम्मेदारी निभाने की दी सीख
शाहजहांपुर। जनपद में यातायात उपनिरीक्षक के पद पर तैनात विनय कुमार पांडेय को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में पुलिस अधीक्षक ने उनकी वर्दी पर स्टार लगाकर पदोन्नति का सम्मान दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान एसपी ने विनय कुमार पांडेय की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वह नए पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, अनुशासन और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, ऐसे में पुलिस सेवा के मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करना चाहिए। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवपदोन्नत निरीक्षक विनय कुमार पांडेय को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
UP Police शाहजहाँपुर पुलिस







Visit Today : 1155