-पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला बोल वार्ड की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता
शाहजहांपुर। महानगर के वार्ड संख्या 23 स्थित लालपुल क्षेत्र में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री एवं नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने नाले का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और जलनिकासी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनाए रखने तथा नाले की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने नाले की मौजूदा स्थिति को देखा और अधिकारियों से सफाई एवं जलनिकासी व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र में गंदगी और जलभराव जैसी समस्याओं से लोगों को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
इस मौके पर वार्ड संख्या 23 के पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित नगर निगम की पूरी टीम मौजूद रही। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना और जलनिकासी को सुचारु रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेना रहा।इस अवसर पर पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, नालों की नियमित सफाई कराने और जलनिकासी से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है, ताकि लोगों को गंदगी और जलभराव जैसी परेशानियों से राहत मिल सके।नाले के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उम्मीद है कि संबंधित विभाग की ओर से नियमित सफाई और बेहतर जलनिकासी की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे लालपुल क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा।






Visit Today : 1626