शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार,अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कटरा पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई पुलिस द्वारा बताया गया कि वादी द्वारा थाना कटरा पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 302/26 धारा 190/191(2)/191(3)/105/115(2)/352 बीएनएस बाबत अभियुक्त सुखपाल आदि लोगों द्वारा वादी व वादी के भाइयों के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डण्डों, बांके से मारपीट करना तथा मारपीट में घायल वादी के भाई रमेश की दौराने इलाज मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 118(1) बीएनएस की वृद्धि की गयी । मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1. सुरेश पुत्र कस्तूरीलाल 2. सुखपाल पुत्र सुरेश 3. राजपाल पुत्र सुरेश 4. नीतू पत्नी अन्नू 5. ममता पत्नी सुखपाल निवासीगण मो0 तहवरगंज, थाना कटरा को मुखबिर की सूचना पर मय घटना मे प्रयुक्त एक बांका, एक,डण्डा व एक ईंट सहित गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इस मौके पर थाना कटरा प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ,उ.नि.मनोज कुमार,पदम सिंह
म.उ.नि.श्रीमती अंशु,हे.का.कपिल
का.राहुल,आशीष, नेहा राय,राजकुमारी,
प्रियंका मौजूद रहीं।