मदनापुर पुलिस की कार्रवाई, हरदोई निवासी आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज
शाहजहांपुर मदनापुर थाना क्षेत्र में जेब काटकर रुपये चोरी करने के दो मामलों में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 15,260 रुपये बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित उर्फ अर्जुन पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हरदोई जनपद के सांडी थाना क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में शाहजहांपुर के सराय साधौ गांव में रह रहा था।पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर 2026 को एक व्यक्ति की जेब से 50 हजार रुपये और 19 अक्टूबर को एक अन्य व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये चोरी होने के संबंध में मदनापुर थाने में मुकदमे दर्ज किए गए थे। दोनों मामलों में अज्ञात व्यक्तियों पर चोरी का आरोप था।मदनापुर पुलिस ने 20 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पियरिया के पास बने अंडरपास के नीचे से सुबह करीब 8:30 बजे मोहित उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक मामले में 10 हजार रुपये और दूसरे मामले में 5,260 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में साथी का नाम भी आया सामनेपुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने साहिल नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर जेब काटकर रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस का कहना है कि दोनों ने कथित तौर पर बुधवाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया था। एक मामले में मोटरसाइकिल पर बैठाकर व्यक्ति की जेब से रुपये निकालने और दूसरे मामले में टुकटुक में बैठे व्यक्ति की जेब काटने की बात सामने आई है।पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) भी बढ़ाई गई है। मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ शाहजहांपुर, हरदोई और उन्नाव जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट की तैयारी, शस्त्र अधिनियम गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा, लालबहादुर सिंह, मोहित कुमार अधाना तथा पुलिसकर्मी दीपक कुमार, आकाश कुमार, सचिन कुमार और महिला कांस्टेबल सोनम शामिल रहीं।पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।