शाहजहांपुर। महापौर अर्चना वर्मा ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में निर्माणाधीन और नवनिर्मित सड़कों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी सहित संबंधित अधिकारी और क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे।महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। इसके बाद नगर निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक कर निर्माण कार्यों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।महापौर ने कहा कि नगर के विकास कार्यों में गुणवत्ता और जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए, ताकि शहरवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।