शाहजहाँपुर। मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन उप्र के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष पर मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय पर स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई उसके उपरांत जिला स्तरीय ताइक्वांडो पुमसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो देर रात तक चली जिसमें सभी आयु वर्ग के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर क्रीडा भारती महानगर इकाई के महानगर अध्यक्ष डॉ पुनीत मनीषी ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए खेल के महत्व पर अपने विचारों पर प्रकाश डाला।
अवसर पर मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ गौरव कौशल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बच्चों को किसी ना किसी खेल से जरूर जोड़ना चाहिए खेल से जुड़ने पर बच्चे मानसिक रूप से वह शारीरिक रूप से मजबूत बनेंगे और वर्तमान समय में इस की अत्यधिक आवश्यकता है बच्चे अगर खेल खेलेंगे तो वह शारीरिक रूप से मजबूत होंगे तो वह बहुत सी समस्याओं का आसानी से सामना कर सकते हैं और बच्चे खेलों में भी अपना कैरियर बना सकते हैं इसलिए मैं सभी माता.पिता से आग्रह करना चाहूंगा कि बच्चों को ऐसे खेलों में जरूर भेजें कुछ समय निकाल कर जिससे उनका मानसिक व शारीरिक विकास को साथ ही साथ वह अगर खेल में ही अपना कैरियर बनाना चाहे तो उनको आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करें।
प्रतियोगिता में इंडिविजुअल पुमसे में कैडेट वेट में आराध्या सिंह, सब जूनियर वर्ग में आरना रस्तोगी, जूनियर गर्ल्स में स्तुति चित्रांश प्रथम, अक्षरा सिंह द्वितीय, मनस्वी श्रीवास्तव व अनुष्का रस्तोगी तृतीय रही। बालक जूनियर में युवराज रस्तोगी प्रथम, सीनियर बालिका में ऐशान्या मनीषी प्रथम, जैनब द्वितीय रहे। बालक सीनियर वर्ग में आशुतोष प्रथम रहे। सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया इस अवसर पर मनीषी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक ओंकार मनीषी, कोषाध्यक्ष उर्वसी श्रीवास्तव, कोच आशुतोष अवस्थी, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी व महिला कोच ऐशान्या मनीषी, जैनब, पलक सक्सेना, आर्य दीप के साथ तमाम ताइक्वांडो के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।






Visit Today : 545