शाहजहांपुर। शहर की सुंदरता और रोशनी बढ़ाने के लिए डेकोरेशन पोल लगाए जा रहे हैं। करीब 1.60 करोड़ रुपये की लागत से कुल 152 डेकोरेशन पोल लगाए जाने की योजना है। इसके तहत शहर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर काम शुरू कर दिया गया है। प्रथम चरण में आश्रम बाजार क्षेत्र में 20 डेकोरेशन पोल लगाए जा चुके हैं, जबकि कचहरी चौराहे से खिरनीबाग चौराहे तक 40 पोल स्थापित किए गए हैं। इन पोलों पर आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे शाम होते ही पूरा इलाका जगमगाने लगेगा। बताया गया कि शेष डेकोरेशन पोल अन्य प्रमुख मार्गों और व्यस्त इलाकों में चरणबद्ध तरीके से लगाए जाएंगे। इससे न केवल शहर की खूबसूरती में इजाफा होगा, बल्कि रात्रि के समय रोशनी बेहतर होने से आवागमन भी सुगम होगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि डेकोरेशन पोल लगने से शाहजहांपुर की पहचान और आकर्षण दोनों बढ़ेंगे। प्रशासन का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पोल लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।








Visit Today : 387