“विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को उत्प्रेरित करना” विषय पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय निवाड़ी में किया गया, जहां बच्चों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का महत्व बताकर विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया और विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.
विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंशिका मौर्य प्रथम, रोली द्वितीय और मीना तृतीय स्थान पर रही. वहीं रीना, कोमल, शांति, सोहनी, सोनी मौर्य को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए. पुरस्कार वितरण के पश्चात विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रुफिया खान ने बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, भौतिक विज्ञानी सी.वी. रमन द्वारा 1928 में रमन प्रभाव की खोज का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है , जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार मिला था ।
इस वर्ष के विषय मे एक विकसित भारत के निर्माण में महिला वैज्ञानिकों और नवप्रवर्तकों के योगदान पर जोर दिया है और अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और विज्ञान, प्रौद्योगिकी और विज्ञान, गणित और गणित क्षेत्रों में उनके प्रयासों को महत्व दिया गया है । यह विषय विज्ञान में महिलाओं और बालिकाओं के अंतर्राष्ट्रीय दिवस जैसे अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों के अनुरूप है , जो लैंगिक समानता को बढ़ावा देता है और वैज्ञानिक अनुसंधान में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाता है।
कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षक अंजित गौतम, अरुण पाल और शाफिया अमीन का योगदान रहा. इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया.








Visit Today : 387