यूपी के शाहजहांपुर में
लीड कान्वेंट स्कूल में आज दिनांक 2 मार्च 2026 दिन सोमवार को होली के मौके पर विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को स्नेहिल फुहार का नाम दिया गया, जिसमें शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर मस्ती की। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती तराना जमाल ने कहा कि होली परंपरा, प्रसन्नता और भाईचारे की भावना का त्योहार है। इसके बाद सभी ने मिठाई खिलाकर को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओं ने हाथों को रंग कर, मटकी पेंटिंग,फेस पेंटिंग और अलग-अलग तरीके के मास्क और कलरफुल स्लोगंस लिखकर होली का त्योहार खास रूप से मनाया। बच्चों ने इस दौरान होली के गीतों पर जमकर डांस (Dance) किया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। त्योहार के मौके पर शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को अबीर गुलाल लगाया। रंग गुलाल लगाकर शिक्षकों ने बच्चों को आपसी भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों ने स्कूल में मनाए गए होली के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में आरना, वंश, वेदिका, वेदांश,अविका, माहिर, दक्ष, उन्नति,अभीक रिशिका, सातविक, अभिराम, शौर्य, ईशाना, आरव, आव्या, श्रेया, सिद्धि, शानवी, नील, अयांश अनिका, हर्शी आदि बच्चों का योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में निदेशक मोहम्मद जमाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं होली की शुभकामनाएं दी।







Visit Today : 385