पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा के पुत्र सहित आधा दर्जन अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज
यूपी के शाहजहांपुर मे। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिले के युवक मानवेन्द्र सिंह पुत्र जगपाल सिंह निवासी ग्राम चमरूआ थाना खुदागंज शाहजहांपुर ने साइबर थाने में तहरीर दी है कि बीते कुछ दिनों से फेसबुक पर क्षेत्र की विधायक सलोनी कुशवाहा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार इन अभद्र टिप्पणियों से विधायक के सामाजिक और राजनीतिक कार्यों की छवि धूमिल हो रही है साथ ही जनमानस में गलत संदेश जा रहा है। भविष्य में ऐसी टिप्पणियां किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती हैं। मानवेन्द्र सिंह ने अपनी तहरीर में बताया कि अलग-अलग फेसबुक आईडी से यह आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही हैं। इसमें रविकांत मौर्य, राहुल सिंह, शेर सिंह, ठाकुर अनिल सिंह, धनश्याम, प्रतीक सिंह, हरीश राजपूत, प्रभु कुशवाहा, सचिन वर्मा आदि नाम शामिल हैं। साइबर थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की विवेचना साइबर सेल द्वारा की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मेरे बेटे के द्वारा फेसबुक पर किसी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी नहीं की गई है सिर्फ राजनीतिक दबाव में पुलिस फर्जी मुकदमा लिख रही है
रोशन लाल वर्मा पूर्व विधायक सपा