आयुध वस्त्र निर्माणी शाहजहांपुर में कार्यसमिति चुनाव के मद्देनजर आज ऑर्डनेंस फैक्ट्री मजदूर संघ की गेट मीटिंग हुई जिसमें मुख्य वक्ता मजदूर संघ के TCL ग्रुप हेड तथा भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के संयुक्त मंत्री श्री योगेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सरकार कि हमारा संगठन शुरु से ही निगमीकरण के विरोध की लड़ाई लड़ रहा है और हमारा एक ही संकल्प और एक ही विकल्प है कि हमें सेवानिवृत्ति तक “प्रसार भारती मॉडल” के अनुरूप सरकारी ही रखा जाए ।
कर्मचारियों से अपील है कि आने वाले विकल्प फॉर्म में सरकारी कर्मचारी का विकल्प ही चुने ।
सरकार द्वारा यूनिफाइड पेंशन योजना लागू की गई है जिसको कि हमारे संगठन ने पूरी तरह नकार दिया है । हमें ओल्ड पेंशन स्कीम से कम स्वीकार नहीं है इसके लिए हमारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन जारी रहेगा।
Ocf एस्टेट शाहजहांपुर में पुरानी विद्युत saupply लाइन की वजह से आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं जिसके लिए हमारे संगठन के प्रयास के कारण आयुध निदेशालय द्वारा पूरे estate में पुरानी लाइन बदलकर बंच केबल लाइन पड़ने की स्वीकृति मिल गई है।
संगठन के प्रयासों द्वारा 750 कर्मचारियों की इंक्रीमेंट तिथि परिवर्तन कराकर उन्हें एरियर भुगतान दिलाया गया
साथियों पिछली कार्यसमितियों के कार्यकाल में गारमेंट्स की टाइमिंग लगातार कम होती चली गई परन्तु कोई विरोध अथवा आंदोलन नहीं किया गया ।
वर्तमान में JCT की इतनी कम टाइमिंग को rewise करने के लिए हमारे संगठन ने उच्चस्तरीय प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया है।
श्री योगेंद्र सिंह चौहान जी ने बताया कि संगठन के प्रयासों से बकाया ओवरटाइम एरियर की कार्यवाही लगभग पूरी हो गई है । बहुत जल्दी भुगतान होगा ।
संगठन द्वारा पे कमीशन को गठित करने के लिए केन्द्रीय मंत्रियों से लगातार वार्ता की गई जिसके परिणाम स्वरूप पे कमीशन गठन की घोषणा हो चुकी है।
इस अवसर पर ओ सी एफ मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह , महामंत्री श्री अनुज सक्सेना तथा कार्यसमिति चुनाव के उम्मीदवार श्री अनुज, बलबीर, दिनेश बाबू, विवेक चौरसिया, अनुराग दुबे, संदीप बर्मा, अनुज प्रताप, सुनील कुमार, अरुण वर्मा , ओ पी रावल , कैंटीन प्रत्याशी दिवाकर शर्मा , प्रदीप राणा एवं भारी संख्या में निर्माणी कर्मचारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







Visit Today : 978