यूपी के शाहजहांपुर में
आज दिनांक 25 सितंबर दिन गुरुवार को लीड कान्वेंट स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग्स की अध्यक्ष डॉ नमिता सिंह, विम्मी सैनी, महिमा गुप्ता, मीनू मनोज गुप्ता, स्तुति गुप्ता एवं स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती तराना जमाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रधानाचार्या श्रीमती तराना जमाल ने बताया कि अपनी संस्कृति को बचाने एवं बच्चों में, संस्कारक्षम वातावरण निर्मित करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके बाद डांडिया की मस्ती में सभी घंटों झूमते रहे। रंगीलो म्हारो ढोलना अररर-अररर.., उड़ी -उड़ी जाए-उड़ी जाए दिल की पतंग लेके.., हे.., ढोल बाजे-ढोल बाजे-ढोल बाजे कि बाजे डम-डम ढोल समेत अन्य गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े सभी ने जमकर डांडिया का आनंद लिया। कभी बच्चियों की टोली तो कभी बड़े बच्चों की टोली सभी ने मिलकर डांडिया किया।
आज नवरात्रि के डांडिया प्रोग्राम में स्कूल में सभी छोटे छोटे बच्चे अच्छी अच्छी फैंसी फैंसी ड्रेस पहन कर आए। सभी ने यहां पर डांडिया नृत्य किया। सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों के साथ अध्यापिकाओं एवं रानी लक्ष्मीबाई के सदस्यों ने भी यहां पर डांडिया खेला और छोटे बच्चों के साथ में नृत्य भी किया। कार्यक्रम में रानी लक्ष्मीबाई की अध्यक्ष श्रीमती नमिता सिंह ने बच्चों को मां दुर्गा के नौ स्वरुपों के बारे मे बताया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में अमोली ईशान, शिप्रा, खिजरा, मायरा, सिद्धि, रिदा, आयरीन, खुल्द, जानवी, अदिति, इरतिका, जोहा, मन्नत, सनाया, ईशाना, अनुभवी जोहरा,जानवी, जिज्ञासा वैष्णवी, हंसिका आदि बच्चों का योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षिकाओं का योगदान रहा।








Visit Today : 442