यूपी के शाहजहांपुर में मिट्टी पर सीधे सीमेंट डालकर सड़क निर्माण! नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
शाहजहांपुर। नगर निगम में सड़क निर्माण की नई तकनीक इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। मो. खलील शर्की में बिना रोडी गिट्टी डाले सीधे मिट्टी पर सीमेंट की लेयर चढ़ाकर सड़क बनाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने इसे मानकों के विपरीत निर्माण बताते हुए निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रहवासियों के अनुसार, सड़क निर्माण में न तो समतलीकरण किया गया और न ही बेस लेयर में गिट्टी-रोड़ी डाली गई। मजदूरों ने मिट्टी पर ही सीमेंट का घोल बिछाकर सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि इस तरह का निर्माण पहली बारिश में ही उखड़ जाएगा और सरकारी धन पानी की तरह बह जाएगा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बार-बार शिकायत के बाद भी कोई भी जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर संदेह और गहरा हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से निर्माण कार्य की तुरंत जांच कराने और मानक के अनुसार सड़क पुनः बनवाने की मांग की है।






Visit Today : 1148