पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर शाहजहाँपुर में हिरासत में लिया गया, लखनऊ पुलिस के हवाले
–रात दो बजे रेलवे स्टेशन पर मची हलचल, पुलिस की सक्रियता से कार्रवाई
यूपी के शाहजहाँपुर। देर रात शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर अचानक पुलिस की हलचल बढ़ गई। लखनऊ पुलिस से मिली सूचना पर जिले की पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और लखनऊ सुपरफास्ट ट्रेन से सफर कर रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को रात करीब 02 बजे हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद उन्हें लखनऊ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। शाहजहाँपुर के एसपी राजेश द्विवेदी ने पुष्टि करते हुए बताया कि देवरिया जनपद में दर्ज एक मामले के संबंध में लखनऊ पुलिस की ओर से सूचना प्राप्त हुई थी। उसी आधार पर शाहजहाँपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्टेशन पर पूर्व आईजी को हिरासत में लिया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उन्हें लखनऊ पुलिस के हवाले कर दिया। रात के सन्नाटे में हुई इस कार्रवाई से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में खासी चर्चा रही।







Visit Today : 267