शाहजहांपुर।।टैनफोर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका ने हाल ही में वर्ष 2022 की 2% “‘मोस्ट इंफ्लुएंस्ड वैज्ञानिकों”की सूची जारी की है जिसमें इस बार भारत के 1492 वैज्ञानिकों को शामिल किया गया है। इस सूची में गांधी फ़ैज़-ए-आम महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद सईद अख्तर को भी शामिल किया गया है। डॉ. सईद अभी तक एलजीवीयर और स्प्रिंगर जैसे प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशकों के लिए 21 किताबें और लगभग डेढ़ सौ शोध पत्र लिख चुके हैं। इससे पूर्व वह स्विट्ज़रलैंड, कोरिआ, ईथोपिया, और मलेशिया के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अध्यापन कार्य कर चुके हैं और नैनोटेक्नोलॉजी, प्लांट पैथोलॉजी, एनवायर्नमेंटल माईक्रोबियोलॉजी, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी जैसे तमाम विषयों पर शोध कार्य कर चुके हैं।