शाहजहांपुर से जलालाबाद, फर्रुखाबाद होते हुए छिबरामऊ सौरीख तक फोरलेन बनवाने के संबंध में मा0 राज्यसभा सांसद श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने बीते दिवस जनपद शाहजहांपुर आए यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से मा0 राज्यसभा सांसद श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने मा0 मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि शाहजहांपुर NH24 से जलालाबाद, फर्रुखाबाद, छिबरामऊ होते हुए सौरीख तक आगरा एक्सप्रेस वे में फोरलेन के माध्यम से जुड़ जाने से शाहजहांपुर और आगरा की दूरी 3 घंटे की रह जाएगी। जिससे इस क्षेत्र को व्यावसायिक गति मिल जाएगी तथा आम जनता को आगरा एक्सप्रेस वे से एनएच 24 शाहजहांपुर तक आने जाने के लिए मुख्य मार्ग बन जाएगा।मा0 राज्यसभा सांसद श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने मा0 मुख्यमंत्री जी से आग्रह करते हुए कहा है कि जनहित में शाहजहांपुर NH24 से जलालाबाद, फर्रुखाबाद, छिबरामऊ होते हुए सौरीख तक फोरलेन बनवाने हेतु संबंधित विभाग को आदेशित करने का कष्ट करें। जिससे इस पूरे क्षेत्र को व्यावसायिक तथा कृषि कार्य के साथ साथ आम जनता को आने-जाने में सुविधा मिल सके।






Visit Today : 278