शाहजहांपुर आज जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत एसोसिएशन सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमपाल सिंह कुशवाहा ने शाहजहाँपुर की जिला पंचायत एसोसिएशन की कार्यकार्णी गठित करने की बात रखी। जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। सभी उपस्थित सदस्यों की सर्व सहमति से वीरेन्द्र पाल सिंह यादव पूर्व जि.प. अध्यक्ष को एसोसिएशन का जिला संरक्षक एवं नीरज मिश्रा को सह संरक्षक का दायित्व सौपा गया। वही सदस्य जिला पंचायत राम कुमार राठौर को संगठन के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सरक्षक वीरेन्द्र पाल सिंह यादव, सहसरक्षक नीरज मिश्रा, जिलाध्यक्ष रामकुमार राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूम सिंह यादव, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाल, उपाध्यक्ष, आभा यादव, उपाध्यक्ष आरती, उपाध्यक्ष कुवर सेन गंगवार, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष, अविनाश वर्मा, सचिव चन्द्रकेतु मौर्य, सचिव अभिषेक प्रताप सिंह, सचिव डा. संजीव कुमार, सचिव धर्मेन्द्र यादव, सचिव अनिल प्रजापति, रेनू सिंह बनाये गए।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।






Visit Today : 1148