यूपी के शाहजहांपुर में घने कोहरे के चलते एक प्राइवेट डबल डेकर बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। यहां बस पलटने से ढेड दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल हो गई। हादसें के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राइवेट डबल डेकर बस पंजाब के जालंधर से बहराइच जा रही थी। घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना थाना खुटार क्षेत्र के पूरनपुर रोड के नवदिया मणिकांत गांव के पास की है। जहां आज सुबह तड़के घने कोहरे के कारण। एक प्राइवेट डबल डेकर बस अचानक खाई में पलट गई। बस पलटने के बाद बस में चीज पुकार मच गई। बस पंजाब के जालंधर से बहराइच जा रही थी। तभी खुटार थाना क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर घाई में पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। बस के पलटने से बस में सवार ढेड दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल हो गई, जिनमें महिलाएं भी शामिल है। सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और मौके पर बचाव और राहत का काम लगातार जारी है।








Visit Today : 980