शाहजहांपुर यूपी में वैज्ञानिक संस्था रिसर्च के अंटा स्थित कार्यालय पर संस्था के निदेशक डॉ इरफान ह्यूमन के निर्देशन में चंद्रयान-3 का लाइव प्रक्षेपण देखा गया इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे. सफल प्रक्षेपण होते ही छात्र-छात्राओं ने तालियां बजाकर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया. ज्ञात रहे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से शुक्रवार दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया था जिसके लाइव लॉन्च दिखाने की व्यवस्था भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो द्वारा की गई थी.
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ इरफान ह्यूमन ने बताया कि चंद्रयान-3 भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक शानदार अध्याय साबित होगा. चंद्रयान-3 ने चांद की अपनी यात्रा शुरू कर दी है. एएलवीएम3-एम4 रॉकेट ने चंद्रयान-3 को सटीक कक्षा में पहुंचा दिया है. उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा और 23 अक्टूबर को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. इस दौरान चंद्रमा पर कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक अध्ययन किए जाएंगे.






Visit Today : 816