यूपी के शाहजहाँपुर के थाना पुवायां की महिला सुरक्षा दल ने मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन” की रूपरेखा को साकार किया। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में दामिनी मिशन के अन्तर्गत “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वालंबन” अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति केन्द्र, पुवायाँ में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पुवायाँ एवं प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ ने दामिनी वॉलंटियर में शामिल महिलाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मनिर्भर बनने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया तथा उन्हें पुष्प गमले देकर सम्मानित किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस उनकी सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। इस कार्यक्रम में लविश (अध्यापिका कस्तूरबा गांधी विद्यालय), रितू (जिला विधिक प्राधिकरण सदस्य), सोनी (ग्राम प्रधान), अंजू (आशा वर्कर) सहित अन्य महिलाएँ उपस्थित थीं।






Visit Today : 447