शाहजहांपुर। जिले को सोमवार को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के प्रयासों से अत्याधुनिक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर सैटेलाइट बस स्टेशन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह और सुरेश कुमार खन्ना ने रिमोट का बटन दबाकर चार परियोजनाओं के शिलापट का अनावरण किया। लोकार्पित परियोजनाओं में सैटेलाइट बस स्टेशन, पुराने बस स्टैंड का नवीनीकरण, डिटेंशन यार्ड का निर्माण तथा बस डिपो की कार्यशाला का निर्माण शामिल है। कार्यक्रम में दोनों मंत्रियों ने सरकार की उपलब्धियों और जनपद के विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। समारोह को लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया और महापौर अर्चना वर्मा ने भी संबोधित किया। क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) रमेश कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए परियोजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पार्षद पति व पूर्व प्रधान अरुण सिंह ने किया। आयोजन का संचालन कवि डॉ. इंदु अजनबी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता रानी, एसडीएम सदर संजय पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र पाल सिंह यादव, सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। अंत में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने सभी अतिथियों व उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।






Visit Today : 940