यूपी के‌ शाहजहांपुर आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को लीड कान्वेंट स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
लीड कान्वेंट स्कूल में आज प्रधानाचार्या श्रीमती तराना जमाल के निर्देशानुसार सभी छात्र छात्राएं एवं शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपने-अपने घरों से नीले रंग के वस्त्र पहनकर विश्व पृथ्वी दिवस की गतिविधियों में प्रतिभा करने के लिए स्कूल पहुंचे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती शिल्पी गुप्ता (बीजेपी महानगर अध्यक्ष) विशिष्ट अतिथि सैफ सिद्दीकी (डीपीआर एम), नगर निगम की स्वछता टीम, शाहनवाज खान संस्थापक सहयोग संस्था रजनी गुप्ता (प्रेसिडेंट सहयोग संस्था), स्तुति गुप्ता, महेंद्र दुबे,विकास सक्सेना, स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती तराना जमाल एवं मोहम्मद जमाल ने बच्चों को विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व को बताते हुए किया I तत्पश्चात उन्होंने अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या उपाय करने हैं और इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्रकृति के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराना था।
​कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
​RRR (Reduce, Reuse, Recycle) की सीख: विद्यार्थियों को संसाधनों के सही उपयोग और कचरे को कम करने के ‘थ्री-आर’ (RRR) सिद्धांत के बारे में विस्तार से बताया गया।
​होम कंपोस्टिंग और कचरा प्रबंधन: कार्यक्रम में कचरे के सही निपटान पर जोर देते हुए गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने की विधि समझाई गई। साथ ही, बच्चों को घर पर ही जैविक खाद (Home Composting) बनाने की तकनीक सिखाई गई, ताकि वे रसोई के कचरे का सदुपयोग कर सकें।
​नन्हे हाथों का कमाल: छोटे बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ (Best out of Waste) गतिविधि में भाग लिया। उन्होंने बेकार पड़ी वस्तुओं से कलात्मक और उपयोगी चीजें बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा के .जी तक के छात्र छात्राओं के लिए *सेव अर्थ – सेव लाइफ* पर आधारित रैंप वॉक का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़कर कविता पाठ करके लोगों का मन मोहने के साथ-साथ अपनी पृथ्वी को कैसे सुरक्षित रखें इसका भी संदेश दिया। *2026 की थीम “. Our Power Our Planet” * पर आधारित पोस्टर बनाओ व निबंध लिखो प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए Our Power Our Planet थीम* पर आधारित प्रोजेक्ट व मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती शिल्पी गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सैफ सिद्दीकी, शाहनवाज खान, रजनी गुप्त स्तुति गुप्ता,विकास सक्सेना, महेंद्र दुबे ने विजेता बच्चों अरीबा,इकरा फातिमा,लीन,रति सक्सेना, आरव शुक्ला,जियान नवाज़,आइज़ा ,आसिफ, मोहम्मद आदम,आहिल खान,अक्षरा,अलीज़ा फातिमा,रुश्दा,हफ्सा फातिमा,मोहम्मद इज़हान,शफीका फातिमा, शानवी मिश्रा, इरफ़ात खान,मुगीस,शांवी,आध्या,दक्ष सिंह,इनाया नाज,अदीबा फातिमा,श्रेष्ठ कुमार,अफ़ज़ा ऐज़ास,तूबा,नील मिश्रा,अनिकेत सिंह,इंशा,काव्या,समायरा,मुदित सक्सेना,ऋषि मिश्रा,रविल अली,अयांश वर्मा,आइजा खान,असना,रुमैशा,अब्दुर रहमान,हुजैफा,अनुभवी पांडे,महीनूर,हरम को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में सृष्टि,आरना, आदित्य, अरीब, अली हमजा, नव्या, नंदिनी,ऋशिका, उमैजा, दिव्यांशी,रहम फातिमा, सौम्या, ईशाना, माहिरा, अजमा, हमरा, खिजरा, आयजा, इनाया, रवील, अबुजर, शानवी, काव्या, आयांश, इरफत, महक, अलविया, अजीरा, सुमैरा, अमुक्ता, अलायना, अयान, बिलाल, महिनूर अयांश ,अरशान, नील, जोया, मुस्तबा, हरम, हुजैफा, व्योम, सात्विक आदि बच्चों का योगदान रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका रूपा सिंह, अपर्णा, आस्था मिश्रा, निदा, फिजा, संतोष सक्सेना, शकील अहमद का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के निदेशक मोहम्मद जमाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
धन्यवाद