यूपी के शाहजहांपुर में लीड कान्वेंट स्कूल में 6 मई 2026 दिन बुधवार को स्टूडेंट्स मदर्स डे वीक मे कई तरह की एक्टीविटी करते हुए मां के प्रति प्यार और त्याग को दर्शाने का प्रयास कर रहे हैं। एक्टीविटी के जरिए जहां पर मां के प्यार को दिखाया गया वहीं पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच दिया गया।स्कूल में मदर्स डे वीक में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिसमें रैंप वॉक, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए मां के समर्पण को दिखाने का प्रयास किया गया। मां को समर्पित कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इसमें स्कूल स्टाफ और स्टूडेंट्स द्वारा लिखी गई कविताओं को पेश की। आज कक्षा एक से कक्षा तीन तक के छात्र-छात्राओं में कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा के जी के छात्र छात्राओं ने हैंड पेंटिंग के जरिए मां के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं ने मातृ दिवस पर आधारित पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती तराना जमाल ने बताया कि विभिन्न कार्यक्रम कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों में मां की अहमियत को समझाना है। मां के प्यार और त्याग को बचपन से यदि समझाया जाए तो बच्चे उसे समझते हैं और मां की भावना से जुड़कर जीवन में बेहतर करने का प्रयास कर सकते है। तत्पश्चात नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं ने तू कितनी अच्छी है तुझे सब है पता माॅ. एवं मां मेरी मां गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए बच्चों को स्कूल के निदेशक मोहम्मद जमाल ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं स्कूल की शिक्षिका लोचन मिश्रा को मदर क्वीन का ताज पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में शानवी सृष्टि,सानवी, आयशा, आरिश, सृष्टि, आयजा,अविका, सात्विक, श्रेया मरियम रिद्धिमा अलाइना , इजहान, सात्विक, मायरा, आयत, अनबिया, अनिका आयत, शिवी, हादिया आदि बच्चों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
धन्यवाद






Visit Today : 674