शाहजहांपुर। नव नियुक्त ए.एन.एम का 12 दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को स्वास्थ्य सभागार में हुआ। ए.एन.एम. को प्रशिक्षण में 7 दिन तकनीकी और 5 दिन का कौशल अभ्यास प्रदान कराया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंसार अली ने बताया कि महिलाओं को गर्भावस्था एवं शिशु जन्म के समय कौशल पूर्ण देखभाल प्रदान की जाए तो मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। छाया ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर ए.एन.एम. ने योग्य दंपति को परिवार नियोजन, गर्भवती महिलाओं को आवश्यक प्रसव पूर्व जांच देखभाल एवं बच्चों को आयु के अनुसार आवश्यक नियमित टीकाकरण सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं में जटिलताओं की पहचान कर समय से संदर्भ, संस्थागत प्रसव, लाभार्थियों को पोषण तथा स्वास्थ्य जांच एवं उचित परामर्श को प्रशिक्षण में प्रदान की गई। प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंसार अली ने ए.एन.एम. को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहम्मद आसिफ, जिला स्वास्थ्य शिक्षा व सूचना अधिकारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा व स्टॉफ नर्स ललिता डेविस उपस्थित रही।





Visit Today : 1149