शाहजहांपुर। भारत सरकार ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग व्यक्तियों की शिक्षा के लिए राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन करते हुए मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी को समिति का सदस्य बनाया है। मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने सदस्य नामित किए जाने पर देश के यशस्वी मा0 प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी व यशस्वी मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी, मा0 केंद्रीय गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह व केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इस अवसर पर मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने कहा कि मैं मा0 प्रधानमंत्री जी, मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष जी व केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं तथा उनके द्वारा व्यक्त विश्वास से सम्मानित महसूस कर रहा हूं। जिन्होंने मुझे इस महत्वपूर्ण कमेटी का सदस्य बनाया है।

मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग व्यक्तियों की शिक्षा के लिए राष्ट्रीय निगरानी समिति का सदस्य नामित किए जाने पर उनके समर्थकों में बहुत ही ज्यादा खुशी का माहौल है।