शाहजहांपुर। आज विधानसभा पुवायां क्षेत्र अन्तर्गत विकास खंड बंडा के ग्राम मुड़िया कुर्मियात स्थित राधा कृष्ण जी के प्राचीन मंदिर “श्री राधा कृष्ण मंदिर” पहुँचकर हम सबके जनप्रिय लोकप्रिय नेता मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देशवासियों की संपन्नता और खुशहाली की कामना की। तथा पूज्य संतजनो का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान हम सबके जनप्रिय लोकप्रिय नेता मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी के विशेष अनुरोध पर उत्तर प्रदेश पर्यटन मंत्रालय द्वारा एक करोड़ से स्वीकृत मन्दिर के जीर्णोद्धार कार्य का मा0 सांसद जी ने निरीक्षण भी किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान साथ मे मंदिर के पुजारी दिलीप वर्मा जी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला जी, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष शैलेश वैश्य जी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश अवस्थी जी, निवर्तमान मंडल महामंत्री अनिल दिक्षित जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेश्वर वर्मा जी, महेश वर्मा जी, पवन वर्मा जी, उमेश वर्मा जी, सर्वेश शर्मा जी, जयप्रकाश पांडे जी, यज्ञदेव वाजपेई जी, प्रमोद शर्मा जी, पूरन मिश्रा जी, अभिनव सिंह जी प्रधान, मनोज वर्मा जी पूर्व प्रधान अटकोना समेत सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।







Visit Today : 735