आग में दो सब्जी आढ़तियों की दुकानें पूरी तरह जल गईं

यूपी के शाहजहांपुर मे/जलालाबाद आढ़ती सतीश कुमार और शेरू दोपहर दो बजे अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए थे। इसी दौरान दुकानों में आग लग गई। दुकानों में रखा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, टमाटर, अदरक, गाजर, हरी मिर्च, नींबू और जरूरी रजिस्टर जलकर राख हो गए। दोनों दुकानों में करीब 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दुकानदारों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाई है। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक दुकानें जल चुकी थीं। सब्जी आढ़तियों ने बताया कि मंडी में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पीने के पानी की भी किल्लत है। पानी की व्यवस्था न होने के कारण आग पर समय पर काबू नहीं पाया जा सका।