यूपी के शाहजहांपुर में आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार को लीड कान्वेंट स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
लीड कान्वेंट स्कूल में आज प्रधानाचार्या श्रीमती तराना जमाल के निर्देशानुसार सभी छात्र छात्राएं एवं शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपने-अपने घरों से नीले रंग के वस्त्र पहनकर विश्व पृथ्वी दिवस की गतिविधियों में प्रतिभा करने के लिए स्कूल पहुंचे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विपिन कुमार मिश्रा नगर आयुक्त विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिल्पी गुप्ता (bjp महानगर अध्यक्ष), लायंस क्लब सहेली की अध्यक्ष श्रीमती पदमा गुप्ता, रमन गुप्ता एवं सहयोग संस्था के क्रिएटर शाहनवाज खान , अनिल गुप्ता, शिवम वर्मा, विकास सक्सेना, हरजीत सिंह, रजनी गुप्ता महेंद्र दुबे एवं स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती तराना जमाल एवं मोहम्मद जमाल ने बच्चों को विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व को बताया I तत्पश्चात उन्होंने अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए क्या-क्या उपाय करने हैं यह भी बच्चों को बताया ।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा के .जी तक के छात्र छात्राओं के लिए *सेव अर्थ – सेव लाइफ* पर आधारित कविता पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़कर कविता पाठ करके लोगों का मन मोहने के साथ-साथ अपनी पृथ्वी को कैसे सुरक्षित रखें इसका भी संदेश दिया। *2025 की थीम “Our power, our planet,” * पर आधारित पोस्टर बनाओ व निबंध लिखो प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए “Our power, our planet,” थीम* पर आधारित प्रोजेक्ट व मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्री विपिन कुमार मिश्रा नगर आयुक्त, विशिष्ट अतिथि श्रीमती शिल्पी गुप्ता (bjp महानगर अध्यक्ष), श्रीमती पदमा गुप्ता (अध्यक्ष लायंस क्लब सहेली ) , श्रीमती रमन गुप्ता सहयोग संस्था के क्रिकेटर शाहनवाज खान अनिल गुप्ता, शिवम वर्मा, विकास सक्सेना, हरजीत सिंह , महेंद्र दुबे एवं रजनी गुप्ता ने विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में आदित्य, शिवांश, अरीब, अली हमजा, नव्या, नंदिनी,ऋशिका, उमैजा, दिव्यांशी,रहम फातिमा, सौम्या, ईशाना, माहिरा, अजमा, हमरा, खिजरा, आयजा, इनाया, रवील, अबुजर, शानवी, काव्या, इरफत, महक, अलविया, अजीरा, सुमैरा, अलायना, यायहा, अयान, बिलाल, अयांश ,अरशान, नील, जोया, मुस्तबा, हरम, हुजैफा, व्योम, सात्विक आदि बच्चों का योगदान रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के निदेशक मोहम्मद जमाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
धन्यवाद







Visit Today : 621