शाहजहांपुर आज दिनांक 27 अप्रैल 2025 को जिला एवं महानगर समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता जी.आई.सी मैदान में एकत्रित हुए और जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों की दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए शहीद स्तंभ तक कैंडिल मार्च निकला एवं शहीद पर्यटकों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की तथा हमले में शहीद हुए पर्यटकों के परिजनों को सरकार से आर्थिक मदद की मांग की।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयमैन तनवीर खां, समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल,सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद,सपा जिलाउपाध्यक्ष संजीव वर्मा,सपा नेता लखन प्रताप सिंह,सपा युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आकाश यादव,अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष हफीज़ अंसारी,डॉक्टर शोएब खान (मुन्ना) ,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव परवेज़ अंसारी, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारूकी, अल्पसंख्य सभा के महानगर अध्यक्ष अनिल दास, आनंद शुक्ला,मनोज यादव,अनिल भोजवाल, दुर्गेश गुप्ता, अतुल मौर्य, असलम खान, वीरेंद्र कश्यप, रोहित यादव, फैसल खान, हसन मंसूरी, नावेद खान, उज़ैर खान,अमन गुर्जर,अमन खां आदि लोग मौजूद रहे।