जनपद शाहजहांपुर 132 जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र मैं बीते कुछ दिनों से भारतीय जनता पार्टी व आरएसएस के कई लोग 1- गौरव राघव पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह निवासी प्रताप नगर जलालाबाद 2- अर्पित गुप्ता भामाशाह नेता बजरंगदल निवासी नौसरा जलालाबाद 3- मानवेंद्र सिंह निवासी उदारापुर जलालाबाद व इनके अन्य कुछ साथीगढ़ कई दिनों से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अखिलेश यादव जी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ आव्हाद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं और दिनांक 28 अप्रैल 2025 को रात में एसडीएम कोर्ट के सामने थाना प्रभारी जलालाबाद व काफी पुलिस बल की मौजूदगी में सपा जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष श्री सूरजपाल यादव को 20 से 25 भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बीच में घेर लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग कर डराया धमकाया और इस चीज की अपनी फेसबुक आईडी पर समाजवादी पार्टी की छवि धूमिल करने की नीयत से पोस्ट भी डाली…!
इसी को लेकर आज दिनांक 30 अप्रैल 2025 को सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर श्री राजेश द्विवेदी से मिला और पूरी घटना बताकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा…!
और पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर श्री राजेश द्विवेदी ने सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान को आश्वासन दिया की जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी….!
इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ लोग जनपद शाहजहांपुर का माहौल खराब करना चाहते हैं लेकिन समाजवादी पार्टी जनपद शाहजहांपुर में अमन चैन और भाईचारा कायम रखेगी….!
इस मौके पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा,सपा के जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव,सपा के प्रदेश सचिव विजय सिंह,जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल यादव,सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल,सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा नेत्री डॉक्टर सूची कश्यप, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, सपा जिला उपाध्यक्ष जिवेन्द्र कुमार बाजपेई, सपा युवा नेता शहाब खान,रामदास राठौर, राजीव गुप्ता पार्थ यादव,प्रसून कुमार कनौजिया,आकाश यादव,संतोष पाल, मुकेश कुमार एडवोकेट, मुजीब मलक, सत्येंद्र यादव एडवोकेट, सुरेंद्र गुप्ता,अफजाल अंसारी, गुड्डू रफी,रिजवान अहमद,सोनू यादव,कमलेश यादव,राजीव यादव,अवनीश यादव,विपिन यादव,रकीम खान, कपिल अहमद, रानू खान आदि मौजूद रहे….!






Visit Today : 1143