माननीय सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी के प्रयास से दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तीकरण के उद्देश्य से जल्द एक विशेष परीक्षण एवं चिन्हांकन शिविर का होगा आयोजन-राष्ट्र वयोश्री योजना (RVY) के तहत आयोजित होगा शिविर शाहजहांपुर। हम सबके जनप्रिय लोकप्रिय नेता माननीय सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री, भारत सरकार डॉ. रामदास आठवले जी को पत्र के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सहायता एवं उपकरण उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्र वयोश्री योजना के तहत उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मूल्यांकन शिविर आयोजित करने का अनुरोध किया गया था।

माननीय सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी के दिए गए पत्र के संदर्भ में माननीय मंत्री श्री रामदास आठवले जी ने माननीय सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी को अवगत कराया है कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना में शिविर जिलेवार आयोजित किए जाते हैं। भारतीय कृत्रिम अंग विनिर्माण निगम को योजना की कार्यान्वयन एजेंसी से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मूल्यांकन शिविर आयोजित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।