गांव धियरा में घास लेकर लौट रही महिला पर सांड ने किया हमला महिला का पेट फटा, गंभीर रूप से हुई घायल
शाहजहांपुर /जलालाबाद क्षेत्र के गांव धियरा मे सवेरे करीब 8:00 बजे खेतों पर बकरी के लिए घास लेकर लौट रही महिला पर सांड ने हमला कर दिया।सांड ने महिला को उठाकर फेंक दिया जिस महिला का पेट फट गया. ग्रामीणों ने बताया शान्ति देवी पत्नी पातीराम खेत पर घांस लेनें गयी थी तभी पीछे से सांड ने हमला कर दिया जिससे उनका पेट फट गया।
परिजन घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद लेकर गए. जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया.हालात गंभीर हों पर डाक्टर ने जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया। जैसा कि आपको बता दें क्षेत्र में सांडो का आतंक बना हुआ है। जलालाबाद क्षेत्र में किसानों के हमले से कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। सरकार आवारा सांडो के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रही है।