शाहजहांपुर में रहने वाली एक #चर्चित महिला द्वारा #सोशल मीडिया पर अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को गाली देने और धमकाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। दरअसल पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर सदर बाजार के सुभाष नगर क्षेत्र में रहने वाली इस महिला द्वारा दी जा रही गालियों का वीडियो वायरल हो रहा था । इसके विरोध में कई सामाजिक संगठनों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर इस महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। एक महिला पत्रकार को भी इस महिला ने जान से मारने की धमकी दी थी । साथ ही गालियां बकी थी। इसी को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने स्वीटी गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है ।






Visit Today : 946