शाहजहांपुर/तिलहर-पुलिस कहती है कि रात की गश्त बहुत मजबूत है लेकिन नगर में हो रही चोरियां बता रही है कि चोरी के हौसले बहुत बुलंद है! चोरों ने रात भी भक्सी तिराहे के मंगल बाजार मैन रोड पर, रात एक ऐसे घर को अपना निशाना बना कर सारा सामन निकाल लिया जो लड़की की शादी के लिए खरीद कर रखा था!
परिवार ने रोते बिलखते बताया कि वे कल सपरिवार शादी मै गए हुए थे और घर के मेन लोहे के गेट में ताला डाल गए थे! चोरों ने घर के गेट का ताला तोड़ कर घर से सारा सामान निकाल कर चोर भाग गए! मेरे घर का टूटा ताला देख कर पड़ोसियों द्वारा सूचना मिली तो तत्काल वापस आकर देख और 112 पर को बुलाया!
सूत्रों की माने तो नगर के कई मोहल्लों में चोरों का आतंक बना हुआ है लेकिन वहीं दूसरी ओर पुलिस की माने तो पुलिस रात्रिकालीन मजबूत गस्त कर रही है! माना जाता है कि यदि पुलिस मजबूत गस्त कर रही है तो फिर ये चोर, चोरियां करने में आसानी से सफलता कैसे हासिल कर रहे है!