शाहजहांपुर। तिलहर के मोहल्ला निजामगंज के रहने वाले 4 साल के बच्चे शिवम् पुत्र अवधेश को आर वी एम इंटर कॉलेज के पड़ोस में रखें ट्रांसफार्मर को घेरे जाल से खेलने गए बच्चे को जोरदार करेंट लग गया। बच्चे के पिता के अनुसार बच्चा आर वी एम इंटर कॉलेज तरफ अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था तभी उसको जाल पकड़ लेने से करेंट लगा। जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गई राहगीरों के द्वारा बच्चे को लकड़ी की कुर्सी मार कर करेंट की चपेट से बचाया गया राहगीरों के द्वारा ही तिलहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जहां बच्चे का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।