कटरा विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक राजेश यादव ने बाढ़ ग्रस्त इलाको का दौरा किया। किसानों की बर्बाद हो चुकी फसलों को देखा साथ ही अफसरों से बात कर किसानों को मुआवजा दिलवाने जाने की मांग की। तथा ग्रामीणों को राहत सामग्री का वितरण किया।इस दौरान पूर्व विधायक राजेश यादव ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही खेतो पर जाकर धान की बर्बाद हो चुकी फसलो को देखा। किसानों ने बताया है कि बाढ़ और बारिश के चलते उनकी तैयार खड़ी धान की फसल पूरी तरह से डूबकर बर्बाद हो गई। घर पर एक दाना तक नही पहुंचा। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश यादव के साथ विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर, शरद यादव, बदन सिंह, बाबा पांडे, सुखपाल सिंह, दफेदार यादव, अजीत यादव मौजूद रहे।







Visit Today : 727