— शाहजहांपुर में जाम की समस्या को देखते हुए केरूगंज से शाहबाजनगर तक परित्यक्त पड़ी रेलवे लाइन पर रोड बनवाने की मांग की शाहजहांपुर। मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने आज नई दिल्ली में मा0 रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से भेंट की। भेंट के दौरान मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने मा0 रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को पत्र देते हुए अवगत कराया कि केरूगंज से शाहबाजनगर तक लगभग 8 किलोमीटर रेलवे लाइन पिछले 50 वर्षों से पूर्ण रूप से परित्यक्त है। भविष्य में भी ऐसी कोई संभावना नहीं है कि इस रूट पर कोई भी रेल अथवा रेल के उपयोग हेतु किसी प्रकार से इस भूमि का प्रयोग संभव हो सकेगा। बढ़ती आबादी और बढ़ते परिवहन के साधनों को देखते हुए जनपद शाहजहांपुर में जाम की समस्या बनी रहती है। यदि केरूगंज से शाहबाजनगर रेल मार्ग पर जहां पटरी पूरी तरह से उखड़ चुकी है, पर रोड बनाने की अनुमति मिल जाए (इस मार्ग का स्वामित्व रेल विभाग NER का ही रहे) तभी जाम की समस्या से निजात मिल सकती है।मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने मा0 रेल मंत्री जी से उक्त प्रकरण पर गंभीरता से विचार करते हुए इस मार्ग पर रोड बनाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। इस दौरान मा0 मंत्री जी ने मा0 सांसद जी को सहमति देते हुए कहा है कि उक्त प्रकरण पर जनहित को देखते हुए जल्द ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।







Visit Today : 366