बाढ प्रभावित लोगों ने राहत किट सामग्री वितरण में लगाया धांधली का आरोप महिलाओं ने सडक पर लगाया जाम
शाहजहाँपुर -UP/ जलालाबाद में बाढ प्रभावित लोगों के लिये शासन द्वारा भेजी गयी राहत किट सामग्री वितरण में माल्ती कश्यप ने लगाया धांधली का आरोप सडक पर लगाया जाम । बरेली-फर्रुखाबाद हाइवे पर करीब बीस मिनट से ज्यादा समय तक हाइवे जाम रहा। उसमें फंसे वाहन चालकों समेत अन्य लोग भीषण गर्मी में परेशान हो गए।
सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की। महिलाएं एसडीएम को मौके पर बुलाने पर अड़ी थीं। पुलिस के समझाने व समस्या का समाधान कराने के आश्वासन पर खुला जाम । प्रशासन व प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करती हुई महिलाऐं कोतवाली पहुंची। यहां प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे से राहत किट वितरण में भारी धांधली होने को लेकर मालती कश्यप की तीखी नोकझोंक हुई। महिलाओं ने ग्राम प्रधान के चहेतों को किट दिए जाने का आरोप लगाया। इस बीच गांव में पुनः राजस्व टीम को भेजकर सर्वे कराने का आश्वासन दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंडी समिति में खंडहर गांव के मंझरा रघुनाथपुर के 150 लोगों को राहत किट वितरित की गई थी। महिलाओं के अनुसार, उन लोगों में से किसी को किट नहीं दी गई। प्रभारी तहसीलदार ने बताया कि राजस्व टीम से कराए सर्वे के अनुसार बाढ़ से प्रभावित विभिन्न गांवों के पांच सौ लोगों को चिह्नित किया गया था। उसी के अनुसार किट वितरित की गई। खंडहर गांव में पुनः सर्वे कराकर पात्रों को किट दी जाएगी। तब जाकर यातायात सुचारू चालू किया जा सका ।