शाहजहांपुर। जिला शतरंज खेल संघ द्वारा आयोजित स्व. प्रमोद कुमार शुक्ला मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जान नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। जिसमें 60 खिलाड़िओ ने प्रतिभाग किया। जिसमें अंडर 11, अंडर 15 व ओपन वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के डायरेक्टर अंशुमान कुमार सिंह मैसी एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने किया। इस दौरान जिला शतरंज खेल संघ के अध्यक्ष डॉ. अंशुमान सिंह मैसी ने कहा कि शतरंज खिलाड़ियों के लिए मानसिक विकास के साथ-साथ उनके अंदर धैर्य और सहन करने की शक्ति का विकास करता है। इसलिए छात्रों को शतरंज खेल अवश्य खेलना चाहिए यह एक भारतीय खेल है जो आप विश्व स्तर पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर चुका है।जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र त्यागी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि वह अच्छा खेले और अच्छे खेल के लिए लगातार मेहनत करते रहें क्योंकि प्रगनंदा जैसे खिलाड़ी विश्व स्तर पर अपनी धाक जमा चुके हैं। हमें ऐसे खिलाड़ियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। शतरंज एसोसिएशन के सचिव विपिन कुमार अग्निहोत्री व आयोजन सचिव अखिलेश शुक्ला ने बताया कि कल पांच राउंड खेले गए जिसके आधार पर तीनों वर्गो का परिणाम घोषित किया गया। जो इस प्रकार है अंडर 11 आयु वर्ग मे सुदामा प्रसाद बनस्थली के शिवाय सक्सेना प्रथम, द्वितीय तेजस व प्रखर सक्सेना, तृतीय सूर्येश रहे। अंडर 15 आयु वर्ग मे सुदामा प्रसाद वनस्थली के आदित्य वर्मा प्रथम, तक्षशिला पब्लिक स्कूल के रूद्र गुप्ता एवं सेंट पाल स्कूल के अयांश गुप्ता द्वितीय, तक्षशिला पब्लिक स्कूल के देवांश राठौर तृतीय रहे। ओपन आयुवर्ग मे अंकित सेन प्रथम, आयुष सक्सेना द्वितीय, तारुश तृतीय, अरीब चौथे व फरीद पांचवे स्थान पर रहे। लिटिल चैस स्टार ऑफ़ ऑफ़ टूर्नामेंट बालक वर्ग मे वारान्या दहेलिया व बालिका वर्ग मे अजंशी को चुना गया। विजेताओं को पुरस्कार अगले साप्ताह वितरित किये जायेगे। प्रतियोगिता में आर्बीटर विश्वजीत विक्रम व सईद बेग रहे। प्रतियोगिता में जिला ओलंपिक संघ कीड़ा भारती शाहजहांपुर एवं फिजिकल फाउंडेशन ऑफ इंडिया पेफी का सहयोग रहा।इस दौरान अखिलेश शुक्ला प्रसून त्रिपाठी पीयूष मिश्रा प्रमोद पांडे संजीव किशोर फरीद आदि उपस्थित रहे।






Visit Today : 1139