–सूत्रों की माने चर्चित बाबू से ही होकर गुजरता है नकली धंधे का कारोबार
शाहजहाँपुर। जिले में किसानों की मेहनत और जमीन से सीधा खेल करने वाले नकली खाद माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू हुआ है। मगर विभाग अब भी असली गिरोह तक पहुँचने में नाकाम साबित हो रहा है। चर्चाओं में यह भी है कि नकली खाद और उर्वरक का पूरा खेल एक चर्चित बाबू से होकर गुजरता है। रोजा पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मोहमदी रोड स्थित अंकुर वेयर हाउस से भारी मात्रा में नकली खाद बरामद की गई। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में पत्थर का पाउडर मिलाकर तैयार की जा रही खाद और उर्वरक मिले। जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर की तहरीर पर गोदाम मालिक महेश चंद्र मिश्रा, किराएदार रणजीत सिंह और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि ये लोग सूनसान इलाके में फैक्ट्री लगाकर लंबे समय से किसानों को नकली खाद बेचकर करोड़ों की धोखाधड़ी कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक नकली खाद और उर्वरक का जाल सिर्फ शाहजहाँपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि कई जिलों तक फैला हुआ है। वहीं किसानों का कहना है कि विभाग सिर्फ छोटे गुर्गों पर केस दर्ज कर रहा है, जबकि असली माफिया अब भी पकड़ से बाहर हैं।चर्चित बाबू से ही होकर गुजरता है नकली धंधे का कारोबार!!दो माह पूर्व बंडा में नकली खाद फैक्ट्री पकड़ी गई थी। बीते दिवस रोजा पुलिस ने भी नकली उर्वरक बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बीते साल जनपद में कई स्थानों पर नकली कीटनाशक दवाइयों सहित खाद की फैक्ट्रियां पकड़ी गई। सूत्रों की मानें तो यह अवैध का कारोबार का संरक्षण एक चर्चित बाबू की देखरेख में होता आया है। बाबू के रसूख के आगे किसी अधिकारी की नहीं चलती है वह वर्षों से एक ही जनपद में तैनात है। अगर मोबाइल की काल डिटेल निकलाई जाए तो नकली के कारोबारियों से सम्बन्ध सामने आ जायेंगे।