शाहजहांपुर। मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने पुवायां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अपने पैतृक गांव अगोना बुजुर्ग में आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पौधारोपण कर *नमो वन* का शुभारंभ किया। इस दौरान माननीय सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने *एक पेड़ मां के नाम* अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस दौरान आंवला, सहजन, आम, नींबू, करौंदा, अमरूद, जामुन सहित 125 पेड़ लगाए गए।
मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने कहा कि *नमो वन* अभियान को गति देते हुए प्रदेश के सभी जिलों में नमो वन स्थापित किए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण की यह सामूहिक पहल आने वाली पीढ़ियां के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करेगी।
इस दौरान मा0 सांसद राज्यसभा श्री मिथिलेश कुमार कठेरिया जी ने सभी से एक पेड़ धरती माता के नाम लगाने का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह वृक्षारोपण कार्यक्रम मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का दूसरा चरण न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि इसके प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए इस अभियान का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मां और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा जी, ब्लॉक प्रमुख पति सुरजन लाल जी, ब्लॉक प्रमुख खुटार नमित दीक्षित जी, मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत जी, नगर उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नौशाद खान जी, वाइस चेयरमैन चीनी मिल पुवायां देवेंद्र अवस्थी जी, प्रधान कृष्ण कुमार शर्मा जी, रेंजर सिधौली वीरेश राव जी, वन दरोगा डोरी लाल जी, शिशुपाल सागर जी, अतुल बाजपेई जी, ऋषि अवस्थी जी, दीपू अवस्थी जी, अवधेश वर्मा जी, विपिन शुक्ला जी आदि लोग उपस्थित रहे।







Visit Today : 486