शाहजहांपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर रुद्राक्ष सेवा समिति के अध्यक्ष राहुल मिश्रा जी एवं उपाध्यक्ष मो0 आफाक इदरीसी जी ने सोमवार देर रात्रि शहर में निकलकर जरूरतमंदों के मध्य जाकर उनको भोजन तथा पानी का वितरण किया।
इस दौरान समिति के अध्यक्ष राहुल मिश्रा जी ने कहा रुद्राक्ष सेवा समिति के द्वारा निःशुल्क उच्च गुणवत्ता का भोजन वितरित करना अद्वितीय सेवा है, जो “नर सेवा नारायण सेवा” की भावना को साकार करती है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा भगवान की सेवा के महत्व और पवित्रता के बराबर है। सनातन धर्म मानवमात्र की सेवा करने का संदेश देता है।समिति के उपाध्यक्ष मो० आफाक इदरीसी ने कहा कि अन्न्न का दान सबसे बड़ा दान है। निष्काम भाव से की गई सेवा ही सच्ची सेवा है। भूखे व्यक्ति को भोजन कराना ईश्वर की सच्ची सेवा है।