शाहजहांपुर। महानगर के मोहल्ला बारादरी में रहने वाले नौशाद हसन इदरीसी के दस साल के बेटे मोहम्मद हस्सान ने कुरआन मजीद का पाठ मुकम्मल (पूरा पढ़ लिया) किया। लोगों ने बच्चे की हौसला अफजाई करते हुए बधाई दी है। हस्सान के पिता नौशाद हसन इदरीसी ओसीएफ में कर्मचारी हैं। माता ज़किया बानो गृहणी हैं। नौशाद हसन ने बताया कि दस साल का हस्सान सेंट पॉल स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। स्कूल में भी हस्सान मेधावी है। हस्सान ने हाफ़िज़ अहमद नबी की निगरानी में दस साल की उम्र में कुरआन मजीद पाठ मुकम्मल किया है। पढ़ी-लिखी मां के चलते यह संभव हो पाया है। हस्सान की इस उपलब्धि पर परवेज खान, हाजी लड्डन, हाजी जाहिद हुसैन, मास्टर कैसर हुसैन, रईस अहमद, शबाब हसन, हाजी इकबाल अहमद, हाजी हाशिम, हाजी नसीम अहमद, मोहम्मद सलीमुद्दीन, फैजान हुसैन, राशिद हुसैन, मोहम्मद नकी, शमसुद्दीन, हारून ने मुबारकबाद पेश करते हुए दुआएं दी हैं।






Visit Today : 435