यूपी के शाहजहांपुर:में शहर के कचहरी रोड पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुँची। महिला को प्रेमी के साथ देख उसका पति और ससुरालजन भड़क उठे। देखते ही देखते उन्होंने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी।मारपीट का यह पूरा घटनाक्रम मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस और कुछ वकील मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में महिला अपने प्रेमी के साथ कचहरी परिसर के अंदर चली गई, जहाँ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी करीब चार साल पहले राहुल, निवासी ग्राम करियारी थाना उचौलिया, जनपद लखीमपुर खीरी, से हुई थी। आपसी विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। शुक्रवार को वह अपने प्रेमी रामबाबू, निवासी ग्राम खिरिया थाना निगोही, के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुँची थी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो की भी छानबीन की जा रही है।






Visit Today : 656